फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती नदी में नाव पर रचाई शादी

विज्ञापन
गोमती नदी में नाव पर विवाह करता जोड़ा। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के सीताकुंड घाट पर रविवार को सामाजिक संस्था यूनिक फाउंडेशन ने एक बेटी का विवाह परंपरागत ढंग से नदी की धारा के बीच करवाया। दूबेपुर के चुनहा में रह रही तनु का विवाह विवेक से कराया गया।
विज्ञापन

गोमती नदी में नाव पर नव दंपती ने एक-दूसरे को माला पहनाकर विवाह की रस्म पूरा की। संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों ने नवदंपती को घरेलू जरूरत का सामान उपहार स्वरूप भेंट किया। संस्था के उपाध्यक्ष अनुज विश्वकर्मा ने बताया कि तनु के पिता प्रमोद सोनी रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। उनकी की कुछ दिन पूर्व मृत्यु हो गई थी। उनकी पांच पुत्रियां हैं। इसे देखते हुए यूनिक फाउंडेशन ने रविवार को सीताकुंड घाट पर प्रमोद सोनी की बड़ी बेटी तनु का विवाह विवेक के साथ संपन्न करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें