फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्म हवा और चिलचिलाती धूप ने दिनभर झुलसाया

Wed, 28 Jun 2017 09:59 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
लोग गर्मी से परेशान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम की बेरुखी से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। 22 जून से मानसून सक्रिय होने की मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित नहीं हुई है। पिछले दिनों प्री-मानसून बारिश होने से लोगों में मानसून के सक्रिय होने के आसार बढ़ गए थे। बीते तीन दिनों से चिलचिलाती धूप होने से तापमान में वृद्घि दर्ज की गई है।
विज्ञापन


तेज धूप से लोग परेशान हैं। खेतों में नमी कम हो जाने से किसानों ने खरीफ की फसल में बोई जाने वाली दलहनी व तिलहनी और पशुओं के हरे चारा की बोआई का कार्य ठप कर दिया है। आषाढ़ माह में झमाझम बारिश होने के बजाय तेज धूप से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किसान धान की रोपाई करने के लिए खेत में डाली गई नर्सरी को बचाने में जुट गए हैं। ऐसे ही हालत रही तो धान की नर्सरी और हाल में बोई गई दलहनी व तिलहनी फसलों को भारी नुकसान हो सकता है।
  बुधवार को लगातार तीसरे दिन तेज धूप सेेेे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। सुबह करीब नौ बजे से तेज धूप होने लगी। दोपहर आते-आते चिलचिलाती धूप से लोग बेहाल हो गए।  नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र  कुमार सिंह नागा ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम  तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें