फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धूप से खुशगवार हुआ मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मौसम का मिजाज रविवार को एक बार फिर बदल गया। तेज धूप निकलने से मौसम खुशगवार हो गया। हालांकि पछुवा हवा के झोंके से सुबह-शाम की सर्दी कायम रही। दिन भर धूप से अधिकतम तापमान में वृद्घि दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में आसमान साफ रहने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

जिले में रविवार को भी मौसम साफ रहा। सुबह से ही धूप निकल आई लेकिन सुबह से ही तेज पछुवा हवाएं चलने लगीं। पछुवा हवा के कारण सर्दी कायम रही। हालांकि तेज धूप से मौसम खुशगवार रहा। लोगों ने धूप का लुत्फ उठाया। पार्कों में काफी रौनक रही। दिन भर धूप से अधिकतम तापमान में वृद्घि दर्ज की गई। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि व प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 7.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें