सुल्तानपुर। कादीपुर कस्बे में रविवार को दो युवकों ने एक महिला को झांसा देकर उसके जेवरात ठग लिए और फरार हो गए। महिला की सूचना के बाद पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुटी है। क्षेत्र के हमजापुर पठान गांव की रहने वाली रीता पत्नी अभय राज रविवार को किसी काम से कस्बा गई थीं। रीता को रास्ते में दो युवक मिले। रीता के अनुसार दोनों युवकों ने पहले उसके हाथ में कुछ रुपये देकर मुट्ठी बंद कराई। उसके बाद रुपये वापस ले लिए। फिर उसे झांसा देकर उसकी सोने की चेन, अंगूठी और तीन हजार रुपये के साथ ही मोबाइल सेट लेकर फरार हो गए। पीड़िता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुटी है।