सुल्तानपुर। मौसम के बदले रुख से मंगलवार को दोपहर बाद जिले में बारिश हुई। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई। लेकिन बारिश से शहर समेत ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ी। मौसम विभाग ने बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान लगाया है।
जिले में कई दिनों से उमस भरी गर्मी हो रही थी। मंगलवार को सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मौसम का मिजाज बदल गया। मौसम के बदले रुख से झमाझम बारिश हुई। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिल गई। लेकिन बरसात होने से जगह-जगह जलभराव हो गया। जलभराव से लोगों को आवागमन में परेशनी उठानी पड़ी।
नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को जिले में 9,6 मिलीमीटर बारिश हुई है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम में नमी 88-85 फीसदी रही। मौसम विभाग ने बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।