फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मौसम हुआ सुहाना, मिली गर्मी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में मंगलवार को सुबह से दोपहर बाद तक रुक-रुककर हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बारिश से तापमान में गिरावट आ गई और गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिल गई है।
विज्ञापन

बारिश से मुरझा रही जायद की फसलों को संजीवनी मिल गई है। बारिश के दौरान भदैंया क्रय केंद्र पर किसानों से खरीद कर रखा गया गेेेहूं भीग गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने एवं कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है।
बारिश से मुरझा रही जायद की फसलों को संजीवनी मिल गई। सब्जी की फसल व पशुओं के हरे चारे में हरियाली आ गई है। बारिश से शहर समेत ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह जलभराव हो गया है।
विज्ञापन

शहर के पयागीपुर चौराहे पर निर्माणाधीन फ्लाई ओबरब्रिज के पास जलभराव हो जाने से लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ रही है। उधर, बारिश के दौरान भदैंया क्रय केंद्र पर किसानों से खरीदा गया करीब दो हजार बोरी गेहूं भीग गया है।
जिम्मेदार अधिकारी भीग रहे गेहूं को बचाने का इंतजाम करने के बजाय ड्यूटी से ही लापता थे। विपणन विभाग के भदैंया स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर किसानों से गेेेहूं खरीद कर खुले आसमान के नीचे रखा गया है।
मंगलवार को बारिश होने से करीब दो हजार बोरी गेहूं पानी से दिनभर भीगकर बर्बाद हो गया है। विपणन निरीक्षक राकेश पांडेय ने बताया कि गेहूं की कोई बोरी पानी से नहीं भीगी है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने एवं कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है। औसत तापमान सामान्य से कम रहेगा।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 29.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आर्द्रता (नमी) 71-34 फीसदी रही। दक्षिणी-पुरवा हवा की गति 3.5 किमी/घंटे रही।
जांच कर होगी कार्रवाई: एसडीएम
लंभुआ के एसडीएम राम अवतार ने बताया कि गोदाम पर काफी जगह है। सुबह से लेकर दोपहर तक बारिश से किसानों से खरीदा गेहूं का भीगना गंभीर मामला है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें