फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आंधी-बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से राहत

Fri, 23 May 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
अमहट मंडी परिसर में भरा पानी ।   -संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दो दिन से मंडरा रहे काले बादल आखिरकार बृहस्पतिवार की भोर बरस पड़े। करीब तीन घंटे लगातार बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। हालांकि, आंधी की वजह से बादल जल्दी छंट गए। बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। तेज बारिश से शहर के कई मुहल्लों में जलभराव हो गया है। शहर की तराई में बसे वार्ड दरियापुर, गभड़िया, घासीगंज, नवीपुर, घोसियाना व शाहगंज में नालों का पानी सड़क पर बहने लगा। बारिश बंद होने के बाद भी दिनभर पानी भरा रहा।
विज्ञापन




बेमौसम बारिश से अमहट मंडी में जलभराव
अमहट (सुल्तानपुर)। बेमौसम बारिश से नवीन सब्जी मंडी अमहट में जलभराव हो गया। बृहस्पतिवार सुबह सब्जी मंडी पहुंचे अढ़तियों, व्यापारियों और आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। उत्पाद बेचने आए किसानों को भी पानी के बीच से होकर जाना पड़ा। मंडी सचिव रवींद्र कुमार वर्मा ने कहा कि जलनिकासी के लिए मड-पंप लगाया गया है। जल्द ही पानी निकल जाएगा।


सड़क की पटरियों पर भरा पानी
लंभुआ (सुल्तानपुर)। बारिश से नगर पंचायत के सर्वोदय नगर, राम नगर, आदर्श नगर, गांधी नगर व विवेक नगर मोहल्ले में सड़क की पटरियां पानी से भर गईं। सफाई कर्मियों की टोली ने जलभराव वाले मोहल्लों में पहुंच कर पटरियों पर जमा पानी को हटाने का प्रयास किया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि नागरिक समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें