फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञानवापी में राममंदिर जैसा इंतजार नहीं करेंगे : जगद्गुरु परमहंस

Mon, 28 Oct 2024 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर ने मदनपुर में कहा कि जरूरत पड़ी तो कानून भी हाथ में ले लेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कूरेभार (सुल्तानपुर)। अयोध्या तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस ने ज्ञानवापी के प्रकरण पर कहा कि हम संविधान के दायरे में इंतजार कर रहे हैं। लेकिन राममंदिर जैसा इंतजार नहीं करेंगे। जरूरत पड़ी तो कानून को हाथ में लेंगे और ऐतिहासिक स्थल को फिर से प्रतिष्ठित करेंगे। वह श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने के लिए सोमवार शाम कूरेभार स्थित मदनपुर पहुंचे थे।
विज्ञापन


जगद्गुरु परमहंस ने पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविद का हवाला देते हुए कहा कि जो न्याय देर से मिलता है, वह अन्याय के सामान होता है। यह भी कहा कि बांग्लादेश भारत का हिस्सा है। जब से वह अलग हुआ और इस्लामिक राष्ट्र बना तब से वहां लगातार सनातनियों पर अत्याचार हुए। हिंसा हुई। दुष्कर्म हुए और सनातनियों की संख्या दिनों दिन कम हुई। यह बड़ी चेतावनी भी है कि भारतीय वैदिक संस्कृति को बचाना है तो बंटवारे से बचें। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की। कहा कि जीवन रक्षा के लिए बंटोगे तो कटोगे की अहमियत समझनी होगी। हमें हर हाल में एकजुट रहना ही होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें