फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बंटोगे तो कटोगे बयान पर बोले रामभद्राचार्य, हिंदुओं को एक होना चाहिए

Mon, 28 Oct 2024 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विजेथुआ महावीरन धाम पर कथा सुनाते स्वामी रामभद्राचार्य महाराज। संवाद
विज्ञापन
जगद्गुरु की प्रधानमंत्री से अपील, देश में लागू हो समान नागरिक संहिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर। तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने विजेथुआ महोत्सव में रामकथा के बाद सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम प्रधानमंत्री से अपील करते हैं कि देश में समान नागरिक संहिता लागू हो। अभिनय अरोड़ा को मंच से उतारने पर उन्होंने बड़े ही रूखे अंदाज में कहा कि उसने मर्यादा के विरुद्ध कार्य किया, इसलिए मंच से उतारा। मेरी कथा गंभीर विषय पर चल रही थी। उसका स्वभाव है कि संतों के पास जाकर हरकत करना, चंचलता करना, नाचना-कूदना। उससे कोई द्वेष नहीं है मेरा। अभिनव को धमकियां मिलने के सवाल पर रामभद्राचार्य ने कहा कि वो जाने, दूसरे लोग जाने, हम नहीं जानते।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोगों को धर्मग्रंथ पढ़ना चाहिए। सभी को ज्ञान होना चाहिए। योगी आदित्यनाथ के बंटोगे तो कटोगे के बयान का समर्थन करते हुए जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि सही कहा उन्होंने। हिंदुओं को एक होना ही चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें