फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की टंकी 12 साल से खराब

Wed, 24 Jun 2015 11:40 PM IST
मुसाफिरखाना (अमेठी)/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के पूरे यादवराय में लाखों रुपयों से स्थापित पानी की टंकी शोपीस बनी है। टंकी के दो मोटर में एक करीब 12 साल से खराब पड़ा है। जो मोटर चल रहा है उसकी पाइप लाइन भी क्षतिग्रस्त है। लिहाजा गांवों व लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जलापूर्ति की व्यवस्था मुकम्मल किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

शादीपुर गांव के पूरे यादवराय में 1984-85 में लाखों रुपये की लागत से जलनिगम ने पानी की टंकी स्थापित की थी। जलापूर्ति के लिए दो बोरिंग की गई थी। इसके लिए दो मोटर लगाए गए थे। इस टंकी से क्षेत्र के शादीपुर, सरैया सबलशाह, दुवरिया, नेवादा, पूरे यादवराय, गाजनपुर, मवई, अढ़नपुर, नारा, गंगेरवा, पूरे दलई, पूरे ठकुराइन, पूरे भवानीभीख, जालपन आदि गांव को पानी की आपूर्ति की जाती थी। लगभग 12 साल पहले टंकी के एक मोटर में खराबी आ गई। विभागीय उदासीनता से आज तक मोटर की खराबी नहीं दूर हो सकी। टंकी के परिसर में बड़े-बड़े झाड़-झंखाड़ उगे हैं। ग्राम प्रधान भरत कुमार सिंह ने बताया कि जो मोटर चल रहा है उसकी पाइप भी लोग चुरा ले गए हैं। अनावश्यक पानी बहता रहता है। कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। विजय कुमार यादव, गोकरन सिंह, अवधेश सिंह, सुरेंद्रनाथ सिंह ने प्रशासन से मोटर ठीक करवा कर जलापूर्ति कराने की मांग की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें