फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर तपिश, शाम को आंधी

Wed, 24 Jun 2015 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर।  मौसम के बदले मिजाज से लोगों में बारिश की उम्मीद जगी लेकिन बुधवार को बादलों ने निराश किया। पुरवा हवा चलने से उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। शाम को आंधी आई जिससे मौसम खुशगवार हो गया। मौसम   विभाग ने गुरुवार को आसमान  में बादल रहने और छिटपुट बारिश का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन


नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय  कुमारगंज के मौसम  विभाग के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री  सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री  सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम में  आर्द्रता (नमी) 70-56  फीसदी रही। दक्षिणी-पुरवा हवा की गति 6.1 किलोमीटर  प्रति घंटे रिकॉर्ड की  गई। मौसम  विभाग ने गुरुवार को आसमान में बादल रहने  और छिटपुट बारिश की संभावना  जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें