फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

57.60 लाख से बनी टंकी ठप

Wed, 23 Sep 2015 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफुल्लागंज ग्राम सभा में जलनिगम की ओर से 57.60 लाख रुपये की लागत से  बनाई गई वाटर सप्लाई की टंकी ठप पड़ी है। इस टंकी से गांव के 12 पुरवों को  पानी की सप्लाई की जानी थी। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के जिला उपाध्यक्ष ने किसान दिवस में इसकी शिकायत डीएम से की है। डीएम के आदेश के बावजूद आज  तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


कूरेभार विकासखंड के सैफुल्लागंज गांव के 12 पुरवों में पेयजल आपूर्ति के लिए जल निगम ने वर्ष 2013 में 57.60  लाख की लागत से टंकी का निर्माण कराया था। इस टंकी की क्षमता 800 किलोलीटर है। विभाग ने टंकी का निर्माण नौ जुलाई 2013 को पूरा करा दिया था। टंकी का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ग्रामीणों को लगा कि अब उनकी पेयजल की समस्या दूर हो जाएगी।

 15 दिन तक सैफुल्लागंज ग्राम सभा के 12 पुरवों को पेयजल की आपूर्ति भी मुहैया कराई गई थी। तब से गांव में पेयजल आपूर्ति ठप है। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के जिला उपाध्यक्ष शकील अहमद कुरैशी ने किसान दिवस में जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर सैफुल्लागंज ग्राम सभा में बनी जलनिगम की टंकी से पेयजल आपूर्ति बहाल कराए जाने की मांग की थी। डीएम के आदेश के बाद भी जलनिगम की ओर से आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें