फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: चांदा रजबाहा में जलस्तर बढ़ा, रोपाई शुरू

Fri, 03 Jul 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
लंभुआ क्षेत्र में चांदा रजबाहा का बढ़ा जलस्तर। संवाद
विज्ञापन
लंभुआ। चांदा रजबाहा में पानी का स्तर कम होने की समस्या को अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके अगले ही दिन बृहस्पतिवार को रजबाहा लबालब हो गया। पानी नालियों के जरिये खेतों तक पहुंचने लगा, जिससे धान की रोपाई का काम शुरू हो गया।
विज्ञापन

जलस्तर कम होने के कारण परसरामपुर, मुरली, रायपुर, अंतपुर, सेमरी, राजापुर, देवरी, दूल्हापुर, घाटमपुर उत्तरी, रामगढ़, बनकठवा और छापर सहित कई गांवों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा था। बूधापुर निवासी पंकज सिंह ने बताया कि धान की नर्सरी तैयार है, लेकिन पानी के अभाव में रोपाई रुकी हुई है। अब खेत भरने से काम शुरू हो गया है। सेमरी के बृजलाल, चंद्रभान तिवारी और राजापुर के शिव बहादुर ने समस्या को प्रमुखता से उठाने पर अमर उजाला का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें