फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जल निगम कर्मियों ने की वेतन व पेंशन की मांग

Wed, 11 Jun 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। छह माह से रुके वेतन और पेंशन की मांग पर मंगलवार को जलनिगम कर्मचारी संघ व पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में कर्मियों ने अमहट स्थित कार्यालय पर सांकेतिक धरना दिया गया। सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। कर्मचारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए अरुण कुमार शर्मा ने कहा कि छह माह से जलनिगम नगरीय के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन व कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। पेंशनर एसोसिएशन के संयोजक दिवाकर दूबे ने डीए के भुगतान की विसंगतियां बताते हुए छठें वेतनमान की त्रुटियों में सुधार की मांग की। इस मौके पर प्रेमनाथ, उपेंद्र यादव, बृजेश प्रताप सिंह, विनीता शुक्ला, एपीएन श्रीवास्तव, विजय शंकर गुप्ता, एसपी श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें