फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कलेक्ट्रेट में पक्षियों के लिए लगाया गया जलपात्र

Wed, 07 May 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में पेड़ पर बंधे पात्र में पानी भरतीं सिटी मजिस्ट्रेट विदुषी सिंह
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कटका क्लब सामाजिक संस्था की ओर से पक्षियों को गर्मी में पानी पिलाने के लिए जलपात्र का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित पेड़ों पर जल पात्र लगाया गया। संस्था के अध्यक्ष सौरभ मिश्र विनम्र ने सिटी मजिस्ट्रेट विदुषी सिंह के साथ पेड़ों में जलपात्र लगवाया। पात्रों में सिटी मजिस्ट्रेट ने अपने हाथ से पानी भरा।
विज्ञापन

उन्होंने कटका क्लब के अभियान की सराहना की। कहा कि गर्मी के मौसम में घर के बाहर और पेड़ की टहनियों पर जलपात्र रख दें। साथ ही इसमें पक्षियों को खाने के लिए दाना भी रखें। ताकि उन्हें भूख लगने पर दाना मिल जाए और पानी पीने से प्यास भी बुझ जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें