भदैंया क्षेत्र में पानी में डूबी धान की फसल को काटता किसान का परिवार।
भदैंया। जलभराव वाले खेतों से धान की फसल को किसान सहेजने में जुटे हैं। मौसम साफ होने पर किसान अपने पूरे परिवार के साथ पकी फसल बचाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। पानी में डूबी फसलों की कटाई कर बाहर निकालकर सुखाने में जुटे हैं।
भदैंया विकास खंड के दक्षिणी छोर के गांवों में चिकनी व काली मिट्टी पाई जाती है। इन इलाकों में बारिश का असर सबसे अधिक रहा। कल्याणपट्टी और केशापट्टी गांव में कई किसानों के धान की फसल में पानी भरा है। किसान कफील खान, गुलाब खान और श्रीनाथ मिश्र धान की पकी फसल के खेतों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए काटकर निकालना शुरू कर दिया है। बताया कि खेतों पानी भरा होने से गेहूं की बोआई भी पिछड़ जाएगी। हल्का लेखपाल राजेश कुमार ने बताया जिन खेतों में कटी धान फसल में जलभराव हुआ है, उसके नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है।