फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कोर्ट में पेश हुआ चिकित्सक हत्याकांड में गैर हाजिर चल रहा आरोपी

Tue, 04 Nov 2025 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। चिकित्सक घनश्याम तिवारी हत्याकांड में कई तिथियों से गैर हाजिर चल रहा आरोपी अजय नारायण सिंह मंगलवार को एडीजे प्रथम की अदालत में पेश हुआ। बीमारी की वजह बताते हुए उसने अपने खिलाफ जारी गैर जमानतीय वारंट को निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

अपर जिला जज संध्या चौधरी ने आरोपी अजय नारायण के खिलाफ जारी गैर जमानतीय वारंट को निरस्त कर दिया है। इस मामले में सुनवाई के लिए 10 नवंबर की तारीख तय की गई है। वहीं, मामले में दूसरा आरोपी दीपक सिंह अभी गैर हाजिर चल रहा है, जिनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट के साथ-साथ फरार घोषित होने की कार्यवाही भी की जा चुकी है। कोतवाली नगर के शास्त्री नगर मोहल्ला निवासी निशा तिवारी ने 23 सितंबर 2023 की घटना बताते हुए अपने पति घनश्याम तिवारी की हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें पुलिस ने नारायनपुर गांव निवासी जगदीश नारायण सिंह, विजय नारायण सिंह, अजय नारायण सिंह व धनपतगंज थाने के मायंग निवासी दीपक सिंह को आरोपी बनाया था। इस मामले में आरोपी अजय नारायण सिंह व दीपक सिंह के खिलाफ सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें