फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसीम रिजवी पर केस दर्ज कर भेजें जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मुसलमानों ने वसीम रिजवी पर पवित्र कुरान का अपमान एवं संविधान का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। इसके विरोध में सोमवार को सड़क पर प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

तिकोनिया पार्क से जुलूस के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया गया। जिसमें वसीम रिजवी पर अभियोग दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की मांग की गई।
सोमवार को राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ के तत्वावधान में तिकोनिया पार्क में जनसभा आयोजित हुई। इसमें वसीम रिजवी की ओर से पवित्र कुरान की 26 आयतों को निकालने संबंधी याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका का मुद्दा उठा। मुसलमानों ने वसीम रिजवी के इस कृत्य का विरोध जताया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ के अध्यक्ष मेराज अहमद खान के नेतृत्व में मुसलमानों ने तिकोनिया पार्क में इकठ्ठा होकर जुलूस निकाला। जुलूस के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे मुसलमानों ने प्रशासनिक अधिकारी को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में मेराज अहमद ने कहा कि वसीम रिजवी सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए आए दिन बेतुका बयान देते रहते हैं। उनके इस कृत्य से आपसी वैमनस्यता और नफरत को बढ़ावा मिल रहा है। यह देश की अमन-शांति के लिए खतरनाक है।
ऐसे कुंठित मानसिकता के व्यक्ति पर अभियोग दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेजना चाहिए। मौलाना कल्बे हसनैन ने कहा है कि वसीम रिजवी ने जिस नापाक हरकत का इजहार किया है, उससे वह इस्लाम से खारिज है। तमाम मुसलमानों के दिल को चोट पहुंची है।
अनीस अहमद, आमिल सिद्दीकी ने भी विरोध जताया। मेराज अहमद खान, मौलाना कल्बे हसनैन और अनीस अहमद ने कोतवाली में वसीम रिजवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तहरीर भी दी।
इस मौके पर मौलाना जीशान हैदर, मौलाना अली हैदर, मौलाना सैय्यद आजम मेहंदी, आमिल सिद्दीकी, अनीस अहमद, जैगम अशरफी, निजाम खान, अनीस, वसीम, अहमद रजा, डॉ. हसन जाफर, सुहेल सिद्दीकी, अहमद उल्ला, मुजफ्फर कलीम, फहीम अहमद, जियाउद्दीन अंसारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें