फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतावनी बेअसर : अब आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई की तैयारी

Sat, 21 Feb 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। एक मार्कशीट पर दो शिक्षकों की नौकरी के मामले में नया मोड़ आ गया है। विभागीय रडार से गायब आरोपी शिक्षक धीरेंद्र कुमार यादव को बीईओ बल्दीराय कार्यालय में सुनवाई का आखिरी मौका देते हुए 19 फरवरी को बुलाया गया था, लेकिन वह हाजिर नहीं हुए। जिसके बाद शनिवार काे बीईओ ने बीएसए को कार्रवाई की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट बीएसए को भेज दी है। रिपोर्ट आने के बाद अब शिक्षक पर कार्रवाई की तलवार लटकने लगी है।
विज्ञापन

देवरिया के गरुलपार खंड-तीन निवासी धीरेंद्र कुमार यादव की नियुक्ति एक अगस्त 2013 को आजमगढ़ के प्राथमिक विद्यालय दरियापुर नेवादा में सहायक अध्यापक पद पर हुई थी। उनका स्थानांतरण कंपोजिट विद्यालय मसुरियापुर में हुई। वहां से वह ट्रांसफर होकर एक जुलाई 2023 में जिले में आए। इसके बाद उन्हें बल्दीराय के प्राथमिक विद्यालय बदरी अहीर में बतौर सहायक अध्यापक तैनाती दी गई।
बीते 20 जनवरी को जांच में बात सामने आई थी कि बल्दीराय के प्राथमिक विद्यालय बदरी अहीर में तैनात सहायक अध्यापक धीरेंद्र कुमार यादव के अभिलेखों में हाईस्कूल परीक्षा वर्ष 1994, अनुक्रमांक 1057783, क्रमांक 4105641, जन्मतिथि 5 जुलाई 1977 और पिता का नाम लालता प्रसाद यादव दर्ज है। उन्होंने हाईस्कूल की परीक्षा यूपी बोर्ड से जौनपुर के एसआई कॉलेज शाहपुर सिकरारा से उत्तीर्ण की थी। जांच में यह भी सामने आया कि यही शैक्षिक विवरण जौनपुर जिले के कंपोजिट विद्यालय सादत तिंदौली में तैनात दूसरे शिक्षक धीरेंद्र कुमार यादव के अभिलेखों में भी दर्ज है। उनकी नियुक्ति सात जनवरी 2006 है।
विज्ञापन

सुनवाई का आखिरी मौका गंवाने के बाद अब आरोपी शिक्षक धीरेंद्र कुमार यादव पर बर्खास्तगी के साथ ही एफआईआर दर्ज होने का खतरा मंडराने लगा है। बीईओ बल्दीराय की रिपोर्ट मिलने के बाद अब बीएसए की ओर से कार्रवाई की तैयारी है।

होगी कड़ी विभागीय कार्रवाई
बीईओ बल्दीराय की रिपोर्ट मिल चुकी है, उसका अध्ययन किया जा रहा है। कई बार साक्ष्य प्रस्तुत करने का मौका देने के बाद भी आरोपी शिक्षक की ओर से कोई लिखित व मौखिक जवाब नहीं आया है, अब शिक्षक पर कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।-उपेंद्र गुप्ता, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें