फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अमहट ट्राॅमा सेंटर में 30 बेड का बनाया गया वार्ड

Sun, 26 Jan 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
30 बेड का वार्ड बनाया गया।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। महाकुंभ में श्रद्धालुओं की लगातार तादाद बढ़ रही है। जिले से होकर प्रयागराज-अयोध्या व वाराणसी हाईवे से जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा विंग में आठ बेड का वार्ड पहले ही आरक्षित है। अब अमहट स्थित ट्रॉमा सेंटर में 30 बेड का अलग वार्ड बनाया है। इसमें तीन ईएमओ और विशेषज्ञ की तैनाती की जा रही है। यहां एक एंबुलेंस रिजर्व रखी जाएगी।
विज्ञापन

अयोध्या, वाराणसी और प्रयागराज का पड़ोसी जिला होने से सुल्तानपुर में भी बड़े पैमाने पर भीड़ का आना-जाना शुरू हो चुका है। मकर संक्रांति के विशेष स्नान पर्व और लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है। जिले के पौराणिक स्थलों पर भी मेलार्थी पहुंच रहे हैं।
यहां के सीताकुंड, विजेथुआ महावीरन, लोहरामऊ भवानी मंदिर, धोपाप जैसे पौराणिक स्थलों के दर्शन-पूजन के लिए भी लोगों का ठहराव हो रहा है। ठंड में कोहरे का प्रकोप देखने को मिल रहा है। ऐसी स्थिति में दुर्घटनाएं भी हुई हैं। दुर्घटना के शिकार व बीमार व्यक्तियों को तत्काल इमरजेंसी सेवा पहुंचाने के लिए हाईवे के किनारे स्थित ट्राॅमा सेंटर में 30 बेड का वार्ड बनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें