गोसाईगंज। क्षेत्र के बाबूगंज बाजार में शनिवार शाम अंश अग्रहरि (13), हर्ष अग्रहरि (17) और अभि अग्रहरि (15) एक दीवार के पास खेल रहे थे। दीवार काफी जर्जर थी। इस बीच खेल रहे तीनों किशोरों पर दीवार भर-भराकर ढह गई।
चीख-पुकार के बाद पहुंचे लोगों ने दीवार के मलबे को हटाकर तीनों को बाहर निकाला। गंभीर हालत में तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने अंश अग्रहरि की हालत नाजुक होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिवारीजन अंश को लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।