फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भादर में दीवार ढही, बच्ची की मौत

Thu, 13 Aug 2015 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानीपुर गांव में कच्ची दीवार के पास खेल रहे बच्चों पर दीवार भर-भराकर ढह गई। चीख-पुकार के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने दीवार के मलबे को हटाकर बच्चों को बाहर निकाला। इस दौरान एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल है। परिवारीजनों ने बच्चे को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


पीपरपुर थाना क्षेत्र के ज्ञानीपुर मजरे कल्यानपट्टी निवासी पुत्तन गुप्ता के घर के बाहर कच्ची दीवार के पास गुरुवार की शाम कुछ बच्चे खेल रहे थे। अचानक दीवार भर-भराकर बच्चों पर गिर पड़ी।

चीख-पुकार के बाद पहुंचे आस-पास के लोगों ने दीवार के मलबे को हटाया तो नजीरुद्ददीन की सात वर्षीय नातिन राबिया की मौत हो चुकी थी, जबकि शफीकुद्दीन (5) घायल था। आनन-फानन में उसे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें