फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर दो एसीएमओ का कटेगा वेतन

Sat, 20 Aug 2016 11:57 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
rupees note
विज्ञापन
डीएम ने शनिवार को सीएमओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में दो एसीएमओ सहित सात अफसर व कर्मचारी अनुपस्थित मिले। डीएम ने इनका एक दिन का वेतन काटने व तीन दिन में जवाब देने का आदेश दिया। जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान जनसुनवाई व निरीक्षण रजिस्टर कार्यालय में मौजूद नहीं होने पर जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया। डीएम चंद्रकांत पांडेय ने औचक निरीक्षण अभियान चला रखा है। शनिवार को डीएम ने स्वयं मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त सीएमओ डॉ. मोहम्मद अनीश, डॉ. ओमप्रकाश, डिप्टी सीएमओ डॉ. एसएन राय, डॉ. तीरथलाल, वार्ड बॉय रविकांत गुप्ता व वाहन चालक सुरेश कुमार और राम मिलन अनुपस्थित मिले। नाराज डीएम ने सभी का एक दिन का वेतन काटने व तीन दिन में जवाब देने का आदेश दिया।
विज्ञापन


आदेश में जवाब संतोषजनक नहीं मिलने तथा अगले निरीक्षण में अनुपस्थित मिलने पर कड़ी विभागीय कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है। निरीक्षण के दौरान पत्रावलियों के सही रख-रखाव नहीं होने व कार्यालय में जनसुनवाई, निरीक्षण रजिस्टर मौजूद नहीं होने पर डीएम ने जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए तत्काल कार्यालय की व्यवस्था सही करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें