फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसाला फैक्ट्री से आठ नमूने लिए

Sat, 20 Aug 2016 11:57 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने नायब तहसीलदार व पुलिस की मौजूदगी में शनिवार देर शाम शहर स्थित राजेश मसाला फैक्ट्री पर छापा मारा। टीम ने छापेमारी के दौरान फैक्ट्री से अलग-अलग मसालों के आठ सैंपल लिए।
विज्ञापन


शहर के मसाला व्यवसायी व भाजपा नेता राजेश अग्रहरि की राजेश मसाला फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी देवाशीष उपाध्याय की अगुवाई में टीम ने नायब तहसीलदार बीके सिंह व पुलिस की मौजूदगी में छापा मारा।

फैक्ट्री पर अचानक पुलिस और खाद्य विभाग की टीम के पहुंचने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री के कर्मचारियों ने तत्काल मामले की जानकारी शहर से बाहर गए फैक्ट्री मालिक  राजेश अग्रहरि को दी।
विज्ञापन


टीम ने फैक्ट्री से अलग-अलग मसालों के आठ सैंपल लिए, जिनमें हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, धनिया, सब्जी मसाला, गरम मसाला, पनीर मसाला आदि के सैंपल शामिल हैं। टीम के सैंपल लेने के दौरान ही व्यवसायी राजेश अग्रहरि भी आ गए।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी देवाशीष उपाध्याय कहा कि फैक्ट्री से मसाले के जो सैंपल लिए गए हैं, उसे परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें