फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ तक संचालित होगी वीपीएल पैसेंजर ट्रेन

Mon, 29 Feb 2016 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय स्टेशन से प्रतिदिन गुजरने वाली अप व डाउन वाराणसी-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन का संचालन 17 मार्च तक लखनऊ से प्रतापगढ़ तक होगा। रेल महकमे की ओर से जारी आदेश में इसका कारण वाराणसी स्टेशन पर रेल ट्रैक का निर्माण बताया गया है।
विज्ञापन



लखनऊ-वाराणसी वाया प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर स्थानीय स्टेशन से गुजरने वाली अप व डाउन वाराणसी-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन का संचालन 17 मार्च तक लखनऊ से प्रतापगढ़ के बीच होगा। वाराणसी तक ट्रेन नहीं जाने से वाराणसी से गौरीगंज के बीच यात्रा करने वाले सैकड़ों यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। सर्वाधिक परेशानी उन यात्रियों को करनी पड़ेगी, जिन्हें प्रतापगढ़ के बाद वाराणसी तक पड़ने वाले छोटे स्टेशन की यात्रा करनी होती थी।

स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि डीआरएम कार्यालय से सोमवार को ट्रेन का संचालन प्रतापगढ़ करने का आदेश प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि आदेश में वाराणसी रेलवे स्टेशन पर ट्रैक निर्माण होने के कारण 17 मार्च तक ट्रेन का संचालन निरस्त करने की बात कही गई है। 17 मार्च के बाद वाराणसी-लखनऊ अप/डाउन पैसेंजर का संचालन पूर्व की भांति वाराणसी से लखनऊ तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें