फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सात प्रधान और एक बीडीसी पद के लिए मतदान आज

Wed, 19 Feb 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पोलिंग पार्टियां अपने अपने बूथों पर रवाना होते हुए
विज्ञापन
सुल्तानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए बुधवार को सात प्रधान व एक बीडीसी पद के पदों पर वोट पड़ेंगे। मतदान के लिए मंगलवार को पोलिंग पार्टियों को ब्लॉकों से रवाना कर दिया गया। इधर, शाम को बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं। बुधवार की सुबह सात बजे से वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन

पंचायत उपचुनाव में कादीपुर ब्लॉक के त्रिलोकपुर नेवादा, कमरावां, दूबेपुर के करौंदिया देहात, पीपीकमैचा के गौरा, लंभुआ के ढेलहा व मामपुर और जयसिंहपुर के राजापुर ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पद पर उपचुनाव कराया जा रहा है। जयसिंहपुर की हयातनगर में रिक्त क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक पद पर भी चुनाव कराया जा रहा है।
इन आठों पदों के लिए 22 बूथों पर बुधवार की सुबह सात से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। मंगलवार को संबंधित ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया। शाम को सभी पोलिंग पार्टियां अपने बूथों पर पहुंचकर उसे दुरुस्त कर लिया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव शुक्ल ने बताया कि पोलिंग पार्टियां पहुंच गई हैं। वहीं, शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान के लिए सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ पुलिस को लगाया गया है। गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें