फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: एमडीएम के राशन मामले में नहीं दर्ज हुआ केेस

Wed, 19 Feb 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। कस्बे के रामगंज बाजार के पास पुलिस ने पिकअप पर लदे एमडीएम के राशन को शनिवार रात पकड़ा था। दो दिन बाद भी इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।
विज्ञापन

विकास खंड भदैंया क्षेत्र के जद्दूपुर गांव के कोटेदार के यहां से शनिवार रात पिकअप पर लदे एमडीएम के राशन को स्कूल के बजाए रामगंज बाजार ले जाते समय पुलिस ने पकड़ लिया था। वाहन पर चावल और गेहूं सहित 24 बोरी राशन लदा था। पूछताछ में चालक ने प्राथमिक स्कूल जद्दूपुर का राशन होने की बात कही थी।
प्रधानाध्यापक से बात नहीं हो पाने पर पुलिस ने कोटेदार को बुलाया था, पर उसने राशन स्कूल भेजने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया था। राशन बाजार के पास कैसे पहुंचा, कोटेदार इसका जवाब नहीं दे सका था। मामला संदिग्ध होने पर पुलिस ने राशन को अपनी सुपुर्दगी में लेकर रामगंज पुलिस चौकी पर उतरवा दिया था।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद यादव की शुरुआती जांच में प्रधानाध्यापक और कोटेदार की भूमिका संदिग्ध मिली थी। बीएसए ने प्रधानाध्यापक अमर बहादुर यादव को निलंबित कर दिया। इसकी जांच खंड शिक्षा अधिकारी नगर शिखा शुक्ला को सौंपी थी। बीईओ भदैंया ने शिवगढ़ और रामगंज थाने में केस दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी। इस मामले में अभी तक केस नहीं दर्ज हो सका है।
विज्ञापन


जल्द दर्ज होगा केस
थानाध्यक्ष शिवगढ़ धर्मवीर भारती ने बताया कि मामला संज्ञान में है। खंड शिक्षा अधिकारी ने तहरीर दी है। जल्द ही केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें