फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार चुनाव की वोटरलिस्ट जारी

Mon, 13 Jul 2015 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बार एसोसिएशन चुनाव के लिए सोमवार की देर शाम अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई। वोटर लिस्ट में 1383 अधिवक्ताओं को शामिल किया गया है। मंगलवार को नामांकन पत्रों की बिक्री होगी और बुधवार को प्रत्याशी अपना पर्चा दाखिल करेंगे।
विज्ञापन


बार चुनाव के लिए सोमवार की देर शाम घोषित की गई फाइनल वोटर लिस्ट में 1383 अधिवक्ताओं का नाम शामिल किया गया है। इसमें से 1368 अधिवक्ता बार एसोसिएशन के सदस्य हैं जबकि 15 अधिवक्ता एडवोकेट एसोसिएशन के शामिल किए गए हैं।
अध्यक्ष रामशंकर पांडेय ने बताया कि मंगलवार को दीवानी न्यायालय परिसर स्थित अधिवक्ता संघ भवन में सुबह साढ़े दस बजे से शाम चार बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री की जाएगी। बुधवार को प्रत्याशी 10 बजे से चार बजे तक नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें