फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नगर के स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन

Mon, 23 Mar 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेतृत्व में वर्ष प्रतिपदा पर रविवार को स्वयंसेवकों की ओर से पथ संचलन निकाला गया। महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज मैदान से दो समूहों में संचलन निकाला गया।
विज्ञापन

प्रथम समूह महात्मा गांधी इंटर कॉलेज मैदान से पीडब्ल्यूडी, हथियानाला मार्ग, जिला जज आवास, सिविल कोर्ट चौराहे से तिकोनिया पार्क पहुंचा। दूसरा समूह महात्मा गांधी इंटर कॉलेज मैदान से सुपर बाजार मार्ग, पंचमुखी हनुमान मंदिर से होकर तिकोनिया पार्क पहुंचा। तिकोनिया पार्क में दोनों पथ संचलन के स्वयंसेवक एक साथ वापस महात्मा गांधी इंटर कॉलेज मैदान में आए। पथ संचलन प्रारंभ होने से पूर्व मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश ने उपस्थित स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि पथ संचलन से स्वयंसेवकों के भीतर संयम, अनुशासन एवं एकता की भावना का विकास होता है।
संयमित, अनुशासित एवं सुसंगठित समाज से राष्ट्रीयता की भावना का सुदृढ़ीकरण होता है। इस मौके पर विभाग संघ चालक डॉ. अरुण कुमार, सह विभाग संघचालक डॉ. हृदयराम, सह प्रांत शारीरिक प्रमुख गोकुल, विभाग कार्यवाह नवीन, कृष्ण मोहन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें