फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आवाज से कंट्रोल होंगे इलेक्ट्राॅनिक उपकरण, दिव्यांगों व बुजुर्गों को सहूलियत

Tue, 10 Jun 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
के एन आई टी के विद्यार्थियों की ओर से बनाया गया प्रोजेक्ट  
विज्ञापन
सुल्तानपुर। इलेक्ट्राॅनिक उपकरणों को अब आवाज से कंट्रोल किया जा सकेगा। केएनआईटी के बीटेक छात्रों ने एक ऐसा प्रोजेक्ट बनाया है, जो वाॅयस कमांड पर आधारित है। यह प्रोजेक्ट अलेक्सा जैसा ही है, लेकिन लागत बहुत कम है। मात्र 1500 रुपये की लागत से तैयार होगा। बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए मददगार होगा।
विज्ञापन

कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान की इलेक्ट्रिकल ब्रांच के बीटेक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों प्रगति त्रिपाठी, पल्लवी सिंह और दिलदार अहमद ने संयुक्त रूप से एक घरेलू प्रोजेक्ट तैयार किया है, जो वॉयस कमांड के माध्यम से घर में लगे पंखे, बल्ब आदि इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों को नियंत्रित करेगा।
वॉयस कमांड एक ऐसी सुविधा है जो आपको अपनी आवाज का उपयोग करके डिवाइस को नियंत्रित करने की अनुमति देती है। इसे अपने फोन, कंप्यूटर या अन्य डिवाइस पर उपयोग कर सकते हैं। इस सबसे अधिक फायदा यह है कि दिव्यांग और बुजुर्गों को अपनी जगह से उठना नहीं पड़ेगा। वे सिर्फ वॉयस कमांड से घर के पंखे, लाइट आदि को चालू और बंद कर सकेंगे।
विज्ञापन


वॉयस कमांड से नियंत्रित होंगे घरेलू उपकरण
प्रोजेक्ट तैयार करने वाली बीटेक फाइनल ईयर की छात्रा प्रगति त्रिपाठी ने बताया कि यह प्रोजेक्ट साधारणतया होम अप्लायंसेज पर आधारित है। वॉयस कमांड के माध्यम से इलेक्ट्रिक संसाधनों को नियंत्रित किया जा सकेगा। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष डॉ. एसएम त्रिपाठी ने बताया कि तकनीक की दुनिया में यह प्रोजेक्ट आने वाले समय में लोगों के लिए काफी फायदेमंद होगा। संस्थान के निदेशक प्रो. राजीव उपाध्याय ने कहा कि केएनआईटी के छात्र जिस तरह से नित नए आयाम गढ़ रहे हैं, वह काफी सुखद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें