फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: युवा दिवस के रूप में मनाई विवेकानंद जयंती

विज्ञापन
एनआरएमयू कार्यालय में स्वामी विवेकानंद को किया नमन। - फोटो : एनआरएमयू कार्यालय में स्वामी विवेकानंद को किया नमन।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। स्वामी विवेकानंद की जयंती सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर चर्चा की। जिला विकास अधिकारी गजेंद्र कुमार तिवारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। युवा कल्याण विभाग की ओर से पूर्व में आयोजित किए गए कार्यक्रमों में विभिन्न विकास खंडों के विवेकानंद यूथ अवॉर्ड के विजेता युवक-युवतियों व युवक/महिला मंगल दल के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक अशोक कुमार सिंह ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों के बारे में बताया। भाषण प्रतियोगिता में कादीपुर विकास खंड के अभय प्रताप सिंह को प्रथम, साक्षी को द्वितीय व शिवम सिंह को तीसरा स्थान मिला। भाषण प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर डीसी एनआरएलएम केडी गोस्वामी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी स्मृति प्रजापति, सिंटू सिंह, पूजा यादव, पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी राघवेंद्र भूषण पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें