फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दो गोवंशों के शव मिलने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 09 Jun 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अखंडनगर (सुल्तानपुर)। गोबिना सरैया (सरैया मुस्तफाबाद) के पास माइनर में बीते शुक्रवार रात दो गोवंशों के शव मिले। नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को अखंडनगर-कादीपुर मार्ग पर अलीपुर के पास प्रदर्शन शुरू कर दिया। कादीपुर विधायक राजेश गौतम ने आक्रोशित भीड़ को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष अखंडनगर प्रमोद कुमार सिंह ने गोवंशों के शवों का पोस्टमार्टम कराने व अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। गोवंशों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया। अखंडनगर थाने के इंस्पेक्टर महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि स्थिति अब शांतिपूर्ण है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें