फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कई जगहों पर ड्रोन दिखने से दहशत में ग्रामीण

Fri, 05 Sep 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। ग्रामीण क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर बुधवार रात ड्रोन दिखने से ग्रामीणों में दहशत रही। ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को जानकारी दी। कुुछ स्थानों पर ग्रामीणों ने फोटो और वीडियो भी बनाया। हालांकि, पुलिस की जांच में कहीं ड्रोन दिखने की पुुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

मोतिगरपुर के गौरा, दियरा बाजार, खेमाजितपुर, खैरहा और डड़वा कला गांव के ग्रामीणों के मुताबिक, बुधवार रात उनके यहां ड्रोन उड़ते देखे गए। ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। मोतिगरपुर थानाध्यक्ष विजय ने बताया कि अफवाह है। पुलिस ने कुछ स्थानों पर जांच भी की, लेकिन कुछ नहीं निकला। लंभुआ तहसील के गारवपुर, पिलखिनी व श्रीरामपुर के आसपास भी ड्रोन उड़ने के बारे में ग्रामीणों ने पुलिस को बताया। लंभुआ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संदीप राय ने बताया कि ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है।
शिवगढ़ के पतिपुर, संसारीपुर, बेलसौना, व ज्ञानीपुर ड्रोन उड़ने के बारे में ग्रामीणों ने पुलिस को बताया। शिवगढ़ थाने के प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश दुबे ने ऐसी किसी घटना से इन्कार किया, कहा कि यह सब महज अफवाह है और लोग इस ओर ध्यान न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें