फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: खो-खो सब जूनियर और सीनियर में हनुमत इंटर कॉलेज का दबदबा

Fri, 05 Sep 2025 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। धम्मौर के श्री हनुमत इंटर कॉलेज मैदान में बृहस्पतिवार को जनपद स्तरीय माध्यमिक क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें बालक सब जूनियर, जूनियर और सीनियर खो-खो के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार उपाध्याय की अगुआई में हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक सुरेंद्र सिंह ने किया। सब जूनियर फाइनल में श्री हनुमत इंटर कॉलेज धम्मौर ने बीपी इंटर कॉलेज कुड़वार को 7- 5 से हरा दिया। जूनियर में बीपी इंटर कॉलेज कुड़वार ने महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज को हराया।
सीनियर वर्ग में धम्मौर और कुड़वार का मैच बराबरी पर रहा। शशांक गौतम, आदर्श, आशुतोष, आदित्य, सौरभ, रणजीत, विशाल, आयुष मिश्रा, शिवम आदि खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। रेफरी की भूमिका हीरालाल यादव और देवेंद्र मिश्रा ने निभाई, संचालन हरिश्चंद्र सिंह और मुनेंद्र मिश्र ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें