फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने घेरा थाना, बांदा हाईवे किया जाम

Thu, 11 May 2017 10:49 PM IST
सुल्तानपुर
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी पर कारवाई की मांग को लेकर अमेठी में सड़क जाम करते नाराज ग्रामीण।
विज्ञापन
दलित किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार सुबह जमकर हंगामा किया। नाराज ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने थाने के सामने टांडा-बांदा पर हाईवे जाम कर दिया।
विज्ञापन


इससे राजमार्ग पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही है। सूचना पर पहुंचे एएसपी के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए।             

थाना क्षेत्र मुंशीगंज के एक गांव निवासी दलित किशोरी के साथ गांव निवासी बीडीसी सदस्य विनीत पांडेय ने बीते पांच मई की रात घर में घुसकर तमंचे का भय दिखाकर दुष्कर्म किया था। परिवारीजनों की तहरीर पर थाना प्रभारी शिवबालक ने आरोपी के विरुद्ध गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा था।
विज्ञापन


आरोपी युवक पर कारवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों का धैर्य बृहस्पतिवार को जवाब दे गया। ग्रामीणों ने सुबह थाने का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। साथ ही थाने के सामने टांडा-बांदा हाईवे जाम कर दिया।

ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बावजूद उसे जेल नहीं भेजा है। हाईवे जाम से पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। सूचना पर पहुंचे एएसपी राहुल राज ने परिवारीजनों व ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया।  कहा कि आरोपी युवक के खिलाफ कारवाई की जाएगी। करीब आधा घंटे तक चले जाम से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें