फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अब 25 तक होगी संचालित आनंदविहार-बरौनी फेस्टिवल स्पेशल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रेलवे ने आनंदविहार से बरौनी के बीच चलने वाली आनंद विहार-बरौनी अप व डाउन एक्सप्रेस की संचालन अवधि बढ़ा दी है। इन दोनों ट्रेनों की संचालन अवधि को 17 नवंबर से बढ़ाकर अब 25 नवंबर तक कर दिया गया है। दोनों ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़नेे से जिलेवासियाें को यात्रा करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

रेलवे ने दीपावली समेत अन्य पर्वों को देखते हुए बरौनी से आनंद विहार के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया। पहले ट्रेन की संचालन अवधि 18 नवंबर तक तय थी। अब इसे बढ़ाकर 25 नवंबर कर दिया गया है। वहीं प्रत्येक रविवार को आनंदविहार से बरौनी को जाने वाली आनंदविहार-बरौनी डाउन एक्सप्रेस की संचालन अवधि पहले 17 नवंबर तक थी। इसे बढ़ाकर अब 24 नवंबर कर दिया गया है।
दोनों दिशाओं में ट्रेन का स्टापेज सुल्तानपुर स्टेशन पर होता है। संचालन अवधि में विस्तार किए जाने से जिलेवासियों को सहूलियत मिलेगी। उत्तर रेलवे लखनऊ के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि स्पेशल ट्रेन के संचालन अवधि बढ़ाए जाने की जानकारी सभी संबंधित स्टेशन अधीक्षकों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें