फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: निखरेंगी गांव की प्रतिभाएं, 96 खेल मैदान तैयार

Sun, 26 Oct 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कुड़वार में बना खेल मैदान।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गांवों की खेल प्रतिभाओं को जिले से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जल्द ही निखरने का मौका मिलेगा। इसके लिए प्रत्येक न्याय पंचायतों में बड़े खेल मैदान बनाए जा रहे हैं। अभी तक 96 न्याय पंचायतों में मैदान तैयार हो चुके हैं, 17 पंचायतों में कार्य जारी है। इन मैदानों में खेल सामग्री व प्रशिक्षक उपलब्ध होते ही प्रतिभाएं निखरने लगेंगी।
विज्ञापन

बीते वित्तीय वर्ष में 113 न्याय पंचायतों में स्वीकृत बड़े खेल मैदान में 96 तैयार हो गए हैं। प्रत्येक मैदान का निर्माण करीब 12 से 15 लाख रुपये में कराया जा रहा है। न्याय पंचायतों में तैयार खेल मैदान के देखरेख की व्यवस्था ग्राम पंचायतों के जिम्मे होगी। इसमें क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल, एथलेटिक्स समेत अन्य खेल हो सकेंगे। खेलों का सामान रखने के लिए मैदान में स्टोर रूम बनाया जा रहा है।
खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम, प्रसाधन व दर्शक दीर्घा बनाया जा रहा है। इसमें लोग सुबह-शाम मॉर्निंग व ईवीनिंग वॉक कर सकेंगे। मैदान के किनारे पैदल पथ बनाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक तैयार मैदान में खेल सामग्री उपलब्ध कराने के लिए युवा कल्याण विभाग को निर्देश दिए गए हैं। खेल सामग्री मैदान के स्टोर रूम में रखी जाएगी। इसकी देखरेख व खिलाड़ियों को समय से उपलब्ध कराने के लिए जिम्मेदारी युवक मंगल दल को देने की योजना है।
विज्ञापन

खेल मैदान में विभिन्न खेलों के प्रशिक्षकों को उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों की होगी। प्रशिक्षक उपलब्ध होने पर गांवों की खेल प्रतिभाओं को विभिन्न खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर तक चमकने का मौका मिल जाएगा।

ग्राम पंचायतें शुरू कराएंगी खेल गतिविधियां
मनरेगा उपायुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि 17 न्याय पंचायतों में निर्माणाधीन खेल मैदान का काम पूरा होने के बाद मैदान ग्राम पंचायतों की देखरेख में रहेंगे। खेल गतिविधियां ग्राम पंचायतें शुरू कराएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें