फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पेटीएम से कैशबैक का झांसा देकर 75 हजार की ठगी

Sun, 26 Oct 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पेटीएम से कैशबैक का झांसा देकर साइबर ठग ने एक व्यक्ति के खाते से 75 हजार रुपये की धनराशि निकाल लिया। पीड़ित की तहरीर पर साइबर थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शहर के नरायनपुर निवासी अमित कुमार सिंह के मुताबिक उनका बैंक खाता पयागीपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में संचालित है। खाते से उनका मोबाइल नंबर भी लिंक है। आरोप है कि गत दिनों उनके मोबाइल नंबर पर अज्ञात नंबर से फोन आया।
फोन करने वाले व्यक्ति ने अमित को बताया कि आपको पेटीएम से कैश बैक मिला है। उसे हासिल करने के लिए एक लिंक पर क्लिक करना होगा। उसके झांसे में आकर अमित ने मोबाइल पर आए लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके बाद उनके खाते से 75,000 रुपये की धनराशि कट गई।
विज्ञापन

साइबर थाने के प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है।

साइबर क्राइम से ऐसे करें बचाव
साइबर थाने के प्रभारी निरीक्षक के अनुसार कभी भी अपना अकाउंट नंबर, ओटीपी, एटीएम के पीछे लिखे सीवीवी च अन्य संवेदनशील जानकारी किसी के साथ साझा न करें। अज्ञात ईमेल, पॉप-अप और विज्ञापनों पर क्लिक करने से बचें। जो ऑफर अच्छे लगते हैं, वे अक्सर धोखाधड़ी से जुड़े होते हैं। अपने बैंक स्टेटमेंट और ऑनलाइन खाते की नियमित रूप से निगरानी करें, ताकि किसी भी अनाधिकृत गतिविधि का तुरंत पता चल सके। साइबर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करने के लिए तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें