फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रंगारंग कार्यक्रमों के साथ प्रधानों, शिक्षकों को किया सम्मानित

Wed, 01 Apr 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
अमर उजाला गांव महोत्सव में नृत्य करती छात्रा। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अमर उजाला गांव महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। बुधवार को स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर ड्रोन दीदी ने अपने अनुभव किसानों से साझा किया।
विज्ञापन

पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार परिसर में सोमवार से शुरू हुए तीन दिवसीय अमर उजाला गांव महोत्सव के अंतिम दिन बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय के एसपी ब्रजेश मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह, उद्यमी संतोष मिश्र, भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, भाजपा नेता संदीप मिश्र व भाजयुमो नेता शौर्यवर्धन सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
कंपोजिट विद्यालय बैजापुर की छात्राओं ने शिक्षक जगन्नाथ रावत के निर्देशन में सरस्वती वंदना, भजन एवं डांडिया प्रस्तुत किया। हेलो चैम्प्स स्कूल सीताकुंड के श्रेष्ठ सिंह, अनवी श्रीवास्तव और आदृति सिंह ने नृत्य व सिद्धांत पांडेय गायन की प्रस्तुति दी। इंग्लिश मीडियम मॉडल प्राथमिक विद्यालय वैदहा की प्रधानाध्यापिका कांति सिंह के नेतृत्व में बच्चों ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। निष्ठा सिंह ने सोलो डांस, आरती गुप्ता ने गीत और राणा प्रताप पीजी कॉलेज की प्रिया सरोज व अंशिका ने कविता प्रस्तुत किया। आरुषि एवं अग्रिमा मालवीय का नृत्य खूब सराहा गया। गुरुचरन कौर पब्लिक स्कूल की छात्रा नवरीति निगम व मिलेनियम स्कूल के तेजस राज ने नृत्य पेश किया। लंभुआ क्षेत्र के शिक्षक संतोष प्रतापगढ़ी ने शायरी से समा बांधा। प्रधानों एवं किसानों को एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। शिक्षक-शिक्षिकाओं को पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री डॉ. शैलेंद्र त्रिपाठी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. भारत भूषण, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी लालचंद्र सरोज, जिला सूचना अधिकारी धीरेंद्र यादव, वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक पवन कुमार सिंह, कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान के प्रबंध समिति अध्यक्ष प्रो. राधेश्याम सिंह, राणा प्रताप पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डीके सिंह, एमजीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य महेश सिंह, शिक्षक राकेश सिंह, अजय सिंह, राजेश कनौजिया, उद्यमी राकेश पालीवाल, व्यापारी नेता रवींद्र त्रिपाठी, महिला शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष गायत्री सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय, ब्लॉक अध्यक्ष रणवीर सिंह, दीपेंद्र सिंह, संतोष प्रतापगढ़ी, रमेश तिवारी, वंदना यादव, अभिषेक सिंह, अटेवा जिलाध्यक्ष अशोक सिंह गौरा, मीडिया प्रभारी मनोज प्रभाकर सिंह, सत्येंद्र सिंह, संदीप सिंह, डॉ. राम सागर गुप्ता, आलोक सिंह, शिक्षिका डॉ. बबिता जैन, सुमन यादव, व्यापारी नेता कुलदीप गुप्ता, रमेश माहेश्वरी, डॉ. चारुल गुप्ता, पंकज सिंह, डॉ. संगीता, डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान के प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष सिंह, प्रवक्ता डीपी सिंह, जीआईसी के प्रधानाचार्य मनोज तिवारी, अजय पांडेय, शिक्षिका डॉ. पल्लवी तिवारी, श्रद्धा सिंह, पल्लव खेतान, सचिन चोपड़ा, समाजसेवी विशाल शुक्ल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

लोगों ने की खरीदारी
अमर उजाला गांव महोत्सव में सुल्तानपुर क्रॉफ्ट के स्टॉल पर लोगों ने मूंज और बांस से बने सामानों की खरीदारी की। रतनदीप हीरो के स्टॉल पर लोगों ने बाइक से संबंधित जानकारी हासिल की। वीके इंटरप्राइजेज के स्टॉल पर लोग ट्रैक्टर के बारे में जानकारी लेते दिखे। सेंट जेवियर्स स्कूल के स्टॉल पर लोगों ने प्रवेश संबंधी जानकारी ली। एस. राज ज्वेल्स के स्टॉल पर महिलाओं ने आभूषण एवं चांदी से बनी मूर्तियों के बारे में जानकारी हासिल की। ऐस्प्रा के स्टॉल पर शिक्षिकाओं एवं कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में इनका है सहयोग



कार्यक्रम में मयूर ग्रुप, अपना पशु आहार और उत्तर प्रदेश सरकार मुख्य सहयोगी की भूमिका में हैं। इसके अलावा एस. राज ज्वेल्स प्राइवेट लिमिटेड, सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल, रतनदीप मोटर्स, वीके एंटरप्राइजेज, साईं इंटरप्राइजेज, रतनदीप एलएलपी, सरस्वती विद्या मंदिर, लिटिल फ्लॉवर्स स्कूल ओमनगर, ढाबा नंदगांव, सनबीम स्कूल, ऐस्प्रा जेम्स एंड ज्वैल्स, सुल्तानपुर क्रॉफ्ट प्रोड्यूसर कंपनी एवं पंकज सिंह सहयोगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें