फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: विकवाजीतपुर व भपटा ने जीते क्रिकेट मैच

Fri, 12 Jan 2024 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्मृति में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के 11वें दिन बृहस्पतिवार को क्वार्टर फाइनल में दो मैच हुए। पहले मैच में विकवजीतपुर ने महेशपुर को 26 रन से शिकस्त दी जबकि दूसरे मैच में भपटा ने चांदा को 21 रन से हराया। शुक्रवार को भी दो क्वार्टर फाइनल मैच होंगे।
विज्ञापन



क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच महेशपुर और विकवाजीतपुर के बीच खेला गया। विकवाजीतपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में छह विकेट खोकर 111 रन बनाए। जवाब में महेशपुर की टीम पांच विकेट खोकर 85 रन ही बना सकी। विकवाजीतपुर की टीम ने 26 रनों से मुुकाबला अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच शोएब रहे जिन्होंने दो ओवरों में आठ रन देकर दो विकेट झटके।


दूसरा मैच चांदा और भपटा के बीच खेला गया। भपटा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में चार विकेट खोकर 65 रन बनाए। जवाब में चांदा की टीम सात विकेट खोकर 44 रन ही बना सकी। भपटा ने 21 रन से जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच रवीश सिंह रहे जिन्होंने दो ओवरों में 16 रन देकर तीन विकेट लिए।
विज्ञापन



शुक्रवार को पहला सेमीफाइनल मैच नेवादा और टीएमके परासिन और दूसरा सेमीफाइनल मैच लालू का पुरवा और मनिकापुर के बीच खेला जाएगा। निर्णायक अनिल शर्मा व अनिल यादव रहे। संचालन प्रिंस वर्मा व चौधरी आशुतोष ने किया। इस अवसर पर विनोद, पवन, विशाल, किशन वर्मा, रोहित व अनिल गौतम मौजूद रहे। आयोजन मंडल में जगन्नाथ वर्मा व अध्यक्ष मुनेंद्र मिश्रा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें