फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: एक लाख एक दीपों से जगमगाया विजेथुआ धाम

Thu, 31 Oct 2024 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विजेथुआ धाम पर आरती करते श्रद्धालु
विज्ञापन
सूरापुर (सुल्तानपुर)। पौराणिक धर्मस्थली विजेथुआ धाम पर बुधवार की शाम बजरंगबली के प्राकट्योत्सव पर दीप प्रज्ज्वलित होते ही मकरीकुंड सरोवर जगमगा उठा। इस अवसर एक लाख एक दीपकों की रोशनी से पूरा धाम परिसर दिव्य प्रकाश से जगमगा उठा।
विज्ञापन

समाजसेवी विवेक तिवारी और करौंदीकलां ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सर्वेश मिश्र ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव का शुभारंभ किया। मंदिर परिसर में विद्वान आचार्यों की ओर से तीन घंटे तक चले वैदिक मंन्त्रोच्चार के बीच बजरंगबली का प्राकट्य हुआ। बजरंगबली के जयकारों और घंटे घड़ियालों की गूंज के बीच 108 घड़े दूध से हनुमानजी का दुग्धाभिषेक किया गया।
इस दौरान मकरीकुंड सरोवर के पास श्रद्धालुओं ने 1,00001 दीपक जलाए गए। आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि विधायक राजेश गौतम ने विजेथुआ धाम के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई। कादीपुर प्रमुख प्रतिनिधि डाॅ. श्रवण कुमार मिश्र ने मकरीकुंड सरोवर के सौंदर्यीकरण के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर राम मिलन तिवारी, रत्नेश तिवारी, विक्की वर्मा, रितेश दुबे, रामचंद्र मिश्र, ध्रुवसेन सिंह आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

दीपों से जगमग हुआ बाबा जनवारीनाथ व धोपाप धाम
लंभुआ (सुल्तानपुर)। दीपावली की पूर्व संध्या पर क्षेत्र के दो धार्मिक स्थलों बाबा जनवारी नाथ धाम व तीर्थ राज धोपाप धाम को मिट्टी के दीयों से जगमग कर दिया गया। बाबा जनवारी नाथ धाम में 11 वें दीपोत्सव पर मुख्य यजमान नरेंद्र प्रताप सिंह शामिल हुए। बाबा जनवारी नाथ धाम सेवा संस्थान व किठौली के राम किशोर सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में 11,000 मिट्टी के दीप जलाए गए। अभिषेक के बाद, रुद्राष्टक व संध्या आरती का भी लुत्फ श्रद्धालुओं ने उठाया। उधर, गोमती नदी के किनारे धोपाप धाम पर कुशभवनपुर उत्थान सेवा समिति व प्रज्ञा मंडल जमखुरी के तत्वावधान में 5100 दीप जलाए गए। इससे पहले सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा विधायक सीताराम वर्मा को प्रभु श्रीराम का चित्र आयोजकों ने भेंट किया। इस मौके पर इंद्रदेव मिश्र, रमेश दुबे, विजय शंकर दुबे, अशोक मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें