फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: साइबर अपराध पर लगाम के लिए सतर्कता जरूरी

Fri, 21 Feb 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
साइबर सुरक्षा की जानकारी देते विशेषज्ञ
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कमला नेहरू संस्थान में बृहस्पतिवार को छात्राओं के लिए साइबर सुरक्षा पर व्याख्यान का आयोजन हुआ। अंबेडकर हाॅल में महिला शिकायत निवारण प्रकोष्ठ के तहत आयोजित कार्यक्रम में साइबर विशेषज्ञ नितिन पांडेय व श्रीकांत त्रिपाठी ने साइबर क्राइम और इससे सुरक्षा पर जानकारी दी। बताया कि साइबर अपराध पर लगाम के लिए खुद की सतर्कता जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने गृह मंत्रालय में शिकायत दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 की खूबियाें को बताया। भ्रामक सूचना, एकाउंट हैकिंग,अश्लील ऑडियो-वीडियो व दुष्प्रचार के विषय में जानकारी दी। श्रीकांत त्रिपाठी ने ब्लैकमेलिंग के लिए आरएटी व एपी फाइल जैसे लिंक प्रयोग किए जाते हैं। साथ ही हैवेलबिनपांड और अर्लस्कैन जैसे साइटों से खुद को सुरक्षित रखा जा सकता है। इस मौके पर वंदना सिंह, प्रो. मीनाक्षी पांडेय, शालिनी सिंह, डाॅ. नवलदे भारती, रंजना सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें