अखंडनगर (सुल्तानपुर)। फरीदपुर गांव के पास शनिवार रात घायल अवस्था में मिली जफरपुर निवासी संजय की पत्नी अर्चना की नाजुक हालत देखते हुए उन्हें चिकित्सक ने जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया था। अर्चना के गले पर धारदार हथियार से चोट लगी थी।
रविवार को सोशल मीडिया पर अर्चना का एक वीडियो भी वायरल हुआ। वीडियो में वह कहते दिख रही है कि उसने दादी की डांट से नाराज होकर खुद की अपना गला काट लिया। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। अखंडनगर थानाध्यक्ष दीपक कुशवाहा ने बताया कि अर्चना के पति संजय बाहर कहीं नौकरी करते हैं। घरवालों ने तहरीर नहीं दी है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। (संवाद)