लंभुआ के बेदूपारा कट के पास कार पर गिरा ट्रक।
लंभुआ (सुल्तानपुर)। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेदूपारा कट के पास रविवार देर शाम बिहार से अयोध्या जा रही कार पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के नीचे दबने से कार क्षतिग्रस्त हो गई।
कार पर गया बिहार निवासी प्रमोद कुमार, रुबी देवी, राधेश्याम सिंह, मीनाक्षी देवी, अरनव व चालक लक्ष्मण सवार थे। वह सभी बाल-बाल बच बए। सभी गया बिहार से अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे।
लंभुआ कोतवाली के इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह ने बताया कि कार सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। श्रद्धालुओं को दूसरे वाहन से गंतव्य के लिए रवाना करने की व्यवस्था की जा रही है।