फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: तहसील में घूस लेते लेखपाल का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
- बुजुर्ग से 100-500 के नोट लेते वीडियो में दिख रहा है लेखपाल
विज्ञापन

लंभुआ (सुल्तानपुर)। तहसील भवन में एक लेखपाल का घूस लेते वीडियो वायरल हुआ है। तहसील भवन की दूसरी मंजिल पर लेखपाल का घूस लेते वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। तहसीलदार ने बताया कि इस प्रकरण की उन्हें कोई जानकारी नहीं है और न ही किसी ने इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन


प्रतापपुर कमैचा विकास खंड के एक लेखपाल के पास कई गांव का प्रभार है। वीडियो में कोई बुजुर्ग काश्तकार लेखपाल को 100-500 के नोट देते दिख रहा है। तहसील भवन की दूसरी मंजिल पर हो रहे इस लेन देन के वीडियो में परिसर के अन्य निर्माण भी दिख रहे हैं। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि लेखपाल ने बिना गिने ही रुपये जेब में रख लिए हैं। यह वीडियो कब का है, इसकी भी कोई पुष्टि नहीं हो पा रही है। तहसीलदार देवानंद तिवारी ने बताया कि उन्हें प्रकरण की जानकारी नहीं है। कोई शिकायत भी नहीं मिली है। शिकायत मिली तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें