फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गनपत सहाय पीजी कॉलेज का कुलपति ने किया निरीक्षण

Sun, 25 May 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
गनपत सहाय पीजी कॉलेज में परीक्षा का निरीक्षण करने जाते कुलपति।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.विजेंद्र सिंह ने शनिवार को गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रही परीक्षा का जायजा लिया। उन्होंने मुख्य परीक्षा के द्वितीय पाली में बीए चतुर्थ सेमेस्टर, एमएससी द्वितीय सेमेस्टर और एमकॉम द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा की व्यवस्था देखी और कमरों में जाकर परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था भी देखी।
विज्ञापन

उन्होंने उड़ाका दल व प्राचार्य प्रो. अंग्रेज सिंह राणा के साथ कंट्रोल रूम, प्रश्नपत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं के साथ ही नोडल कक्ष का निरीक्षण किया। व्यवस्था को चाक-चौबंद देख खुशी जताया।
इस मौके पर प्रो. शाहिद, प्रो. शक्ति सिंह, प्रो. नीलम तिवारी, प्रो. गीता त्रिपाठी, प्रो. मनोज मिश्रा, डॉ. संध्या श्रीवास्तव, डॉ. अजय कुमार मिश्रा, डॉ.आशीष द्विवेदी, डॉ. विष्णु शंकर अग्रहरि, डॉ. कुंवर दिनकर प्रताप सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें