फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: महिला आरक्षी की अर्जी पर फैसला 20 अप्रैल को

Fri, 17 Apr 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। महिला सिपाही से दुष्कर्म के मामले में एफटीसी प्रथम जज विजय कुमार गुप्ता की अदालत में शुक्रवार को पीड़िता आरक्षी की तरफ से आरोपी इंस्पेक्टर नीशू तोमर के खिलाफ पेश की गई अर्जी पर सुनवाई के लिए तिथि नियत रही। इस मामले में बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने आपत्ति पेश की और दोनों पक्ष की बहस सुनी गई। अदालत ने इस मामले में बहस सुनकर अर्जी पर 20 अप्रैल के लिए आदेश सुरक्षित कर लिया है।
विज्ञापन

एक महिला आरक्षी ने 14 जुलाई 2022 को इंस्पेक्टर नीशू तोमर के खिलाफ यौन शोषण समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में साक्ष्य की कार्यवाही चल रही है। अदालत ने पीड़िता को गवाही के देने के लिए तलब किया था। जिनकी जिरह की कार्यवाही लंबित चल रही है। इसी बीच पिछली पेशी पर महिला आरक्षी के जरिये आरोपी इंस्पेक्टर नीशू तोमर के खिलाफ सुलह के लिए दबाव बनाने व झूठी शिकायत कराने सहित अन्य आरोप लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें