लखनऊ-वाराणसी फोरलेन पर बनकर तैयार हनुमानगंज बाईपास का ओवरब्रिज।
भदैंया (सुल्तानपुर)। लखनऊ-वाराणसी हाईवे के हनुमानगंज बाईपास का निर्माण कार्य पूरा हो गया। लंबे इंतजार के बाद सोमवार से इस पर वाहन फर्राटा भरेंगे। इससे हनुमानगंज बाजार और रेलवे क्राॅसिंग पर रोेज के लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिल जाएगी।
जून महीने के अंत तक इस ओवरब्रिज का निर्माण पूरा होना था। 10 जुलाई से पुल पर आवागमन चालू करने की तिथि निर्धारित की गई थी। बारिश से पेंटिंग का काम रुक गया। अब सोमवार से एनएचएआई पुल पर आवागमन चालू करने का दावा कर रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने ब्रिज का निर्माण पूरा करा दिया है। पुल के ऊपर भी डिवाइडर पर फूलदार पौधे दिए गए हैं।
एनएचएआई के परियोजना अधिकारी नितिन लकमनी ने बताया कि काम पूरा हो गया है। सोमवार को बचा काम पूरा करके वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया जाएगा।