फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हनुमानगंज बाईपास पर जल्द फर्राटा भरेंगे वाहन

Mon, 05 May 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
हनुमानगंज बाईपास आरओबी पर बन रही सड़क।
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। दस साल पहले सुल्तानपुर-वाराणसी हाईवे पर शुरू हुए हनुमानगंज बाईपास का निर्माण कार्य अंतिम दौर में है। आरओबी (रेलवे ओवर ब्रिज) पर अब सड़क बनाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन


रविवार तक एक लेन सड़क बन चुकी है। 10 मई के बाद इस पर आवागमन शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। 2015 सं बन रहे बाईपास पर सड़क बनने के बाद भी रेलवे पुल नहीं बनने से आवागमन बाधित था। रेलवे व पुल बना रही कंपनी के इंजीनियर आरओबी के काम की निगरानी में लगे हैं। आरओबी का काम शुरू होने से लोगों में खुशी है।
परियोजना प्रबंधक, एनएचएआई नितिन कुमार ने बताया कि बाईपास पर रेलवे ओवर ब्रिज का काम प्रगति पर है। कंपनी को 10 मई तक पुल का काम पूरा करने को कहा गया है। आरओबी बनने के बाद हाईवे पर निर्बाध आवागमन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें