फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सात घंटे जाम में फंसे रहे वाहन, हाईवे पर श्रद्धालुओं ने गुजारी रात

Sat, 22 Feb 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
वाहनों को रोके जाने से लगा जाम
विज्ञापन
सुल्तानपुर। तमाम प्रयासों के बावजूद जिले से अयोध्या जाने का सफर नहीं आसान हो पा रहा है। महाकुंभ से लौटने वाले श्रद्धालु जाम से परेशान है। इसीक्रम में हलियापुर थाना क्षेत्र के रायबरेली-अयोध्या हाई पर डोभियारा गांव के पास पुलिस ने अयोध्या जाने वाले वाहनों को बृहस्पतिवार रात करीब 11:00 बजे रोक दिया। देखते ही करीब तीन किमी लंबा जाम लगा। शुक्रवार सुुबह छह बजे पुलिस ने अयोध्या जाने वाले वाहनों को रवाना किया। रात श्रद्धालुओं को करीब सात घंटे तक परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


प्रयागराज से संगम स्नान के बाद अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रूट डायवर्जन के बाद भी हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को पुलिस जगह-जगह रोक रही है। बृहस्पतिवार रात हलियापुर क्षेत्र के डोभियारा गांव के पास रायबरेली-अयोध्या मार्ग पर पुलिस ने बैरियर लगाकर अयोध्या जाने वाले वाहनों को रोक दिया। करीब तीन किमी की दूरी में वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहनों की कतार हलियापुर तक लगी रही। राजमार्ग पर जाम में फंसे श्रद्धालुओं को पूरी रात अपने वाहनों में ही बितानी पड़ी।

शुक्रवार सुबह करीब छह बजे रायबरेली मार्ग से पहुंचे वाहनों को अयोध्या की ओर जाने दिया गया। जाम में फंसकर मध्य प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, बिहार समेत अन्य कई गैर प्रांत के श्रद्धालु परेशान रहे। श्रद्धालुओं ने बताया कि वह करीब सात घंटे तक जाम में फंसे रहे। काफी समस्या का सामना करना पड़ा। सुुबह आवागमन बहाल होने के बाद श्रद्धालु वाहनों से गंतव्य की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें